Shimla : जलेब में डेढ़ किमी पैदल चले मुख्यमंत्री, लोगों में सेल्फी के लिए दिखा क्रेज

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी के कायल हुए लोग

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरानी प्रथाओं को तोड़कर शाही जलेब में देवताओं के साथ पैदल यात्रा की, जिसका देव समाज ने खुलकर स्वागत किया। मुख्यंमत्री ने श्री राज माधो राय मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात खुली जीप छोड़कर उपायुक्त कार्यालय से लेकर पड्डल मैदान तक लगभग डेढ़ किमी पद यात्रा की। मंडी की स्थानीय जनता, विशेष रूप से देव समाज ने शाही कल्चर को त्याग कर एक आम श्रद्धालु की तरह जलेब में शामिल होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को विशेष धन्यवाद दिया है।


इसके अतिरिक्त, उन्होंने आम और खास के फर्क को मिटा कर देर शाम सेरी मंच के चनणी में बैठकर सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाया। लगभग एक दशक बाद प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने इस स्थान पर बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान मुख्यमंत्री मंच छोड़कर सीधे जनता के बीच गए और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ सेल्फी लेने को लेकर भी भारी क्रेज दिखा और लोगों ने जमकर सेल्फी खिंचवाई।


पूरा मंडी शहर मुख्यमंत्री की सादगी का कायल हुआ। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-orphan-children/ वहां उपस्थित सभी लोगों उनके इस व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इतने बड़े पद पर आसीन होने के बावजूद भी जमीन से जुड़े हैं और सत्ता में होने के बावजूद वह बिल्कुल भी बदले नहीं है।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

6 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

6 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

6 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

6 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

7 days ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

7 days ago