अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त व गुरकीरत सिंह कोटली ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रकट की है।
राजीव शुक्ला जो कल ही प्रदेश के दौरे से वापिस दिल्ली गए थे, वीरभद्र सिंह के निधन के का समाचार सुनते ही शिमला वापिस आये और सीधे ही हॉली लॉज जाकर दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।उन्होंने उनकी पत्नी पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह व उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह से मिल कर दुख प्रकट किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज अपना एक राष्ट्रीय स्तर का पार्टी नेता खो दिया,जिसकी कमी कभी पूरी नही की जा सकेगी।
शुक्ला ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से भी उनकी संवेदना प्रकट की और परिवार को सांत्वना दी।
संजय दत्त ने कहा कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश की एक ऐसी शख्सियत थी,जिसे लोग दिल से प्यार करते थे।उनके निधन से प्रदेश ही ने नही अपितु देश ने एक ऐसा नेता खो दिया है जो लोगों के दिलों पर राज करता था।
गुरकीरत सिंह कोटली ने अपने शोक संदेश में कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से पार्टी ने एक कर्मठ व निष्ठावान नेता खो दिया।उनके निधन से प्रदेश ने एक युग पुरुष को खो दिया है।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…