शिमला : राजीव शुक्ला, संजय दत्त व गुरकीरत सिंह कोटली ने वीरभद्र सिंह के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त व गुरकीरत सिंह कोटली ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रकट की है।

राजीव शुक्ला जो कल ही प्रदेश के दौरे से वापिस दिल्ली गए थे, वीरभद्र सिंह के निधन के  का समाचार सुनते ही शिमला वापिस आये और सीधे ही हॉली लॉज जाकर दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।उन्होंने उनकी पत्नी पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह व उनके पुत्र  विक्रमादित्य सिंह से मिल कर दुख प्रकट किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज अपना एक राष्ट्रीय स्तर का पार्टी नेता खो दिया,जिसकी कमी कभी पूरी नही की जा सकेगी।

शुक्ला ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से भी उनकी संवेदना प्रकट की और परिवार को सांत्वना दी।

संजय दत्त ने कहा कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश की एक ऐसी शख्सियत थी,जिसे लोग दिल से प्यार करते थे।उनके निधन से प्रदेश ही ने नही अपितु देश ने एक ऐसा नेता खो दिया है जो लोगों के दिलों पर राज करता था।

गुरकीरत सिंह कोटली ने अपने शोक संदेश में कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से पार्टी ने एक कर्मठ व निष्ठावान नेता खो दिया।उनके निधन से प्रदेश ने एक युग पुरुष को खो दिया है।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago