Categories: Blog

शिमला : ई. पंकज डढवाल बने बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक.

बहुत दिनों की कशमकश के बाद यह तो निष्चित हो ही गया था कि इस बार हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद् सीमित के भावी प्रबन्ध-निदेशक की कमान इसी विभाग में कार्यरत निदेशक ऑपरेशन ई. पंकज डढवाल को सौंपी जाएगी। नव-नियुक्त प्रबन्ध निदेषक ने गत शनिवार 4 नवम्बर को अपना कार्यभार संभालने के एकदम बाद मुख्यमंत्री से उनके निवास स्थान ओक ओवर में भेंट की। यह उनसे शिष्टाचार स्वरूप भेंट थी।

सरकार की ओर से ई. पंकज का प्रबन्ध निदेषक बनना लगभग तय ही माना जा रहा था। कर्मठ, उर्जावान और सक्रिय, स्वच्छ छवि वाले पंकज डढवाल के एमडी बनने पर न केवल बोर्ड के कर्मचारी प्रसन्न हुए बल्कि आम जन को भी उनसे बहुत उम्मीदें हैं। बोर्ड के चेयरमैन आर.डी. धीमान जहां ईमानदार और साफ छवि और भ्रष्टाचार को कतई सहन न करने वाले अधिकारी हैं वहीं ई. पंकज का भी मानना है कि उनके कार्यकाल में न केवल बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार का खात्मा होगा बल्कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भी साक्ष्यों के आधार बिना किसी भेद-भाव से तुरन्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां वे योग्य कर्मचारियों को प्रोत्साहित करेंगे वही अन्य कर्मचारियों की काम करने की योग्यता को भी बढ़ाने की ओर ध्यान देंगे।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देष्य यह भी रहेगा कि बोर्ड में फेले भ्रष्टाचार को तुरन्त जड़ से खत्म करें। न केवल बिजली चोरी और अन्य अपराधों पर नकेल कसेंगें बल्कि बोर्ड की जमीन पर अनाधिकृत अतिक्रमण से भी वह निपटेंगे और साक्ष्यों के आधार पर पाए गए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी करेंगे।

पंकज डढवाल ने कहा कि उनका ध्यान बोर्ड की छवि को सुधारने है। हिमाचल सरकार ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है उन पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका यह भी प्रयास रहेगा कि प्रदेष की जनता को बिजली सततः मिलती रहे और उन्हें बोर्ड की तरफ से कोई शिकायत न हो।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago