Shimla News : युवक मंडल मैहली के अथक प्रयासों से मैहली के जागरूक बाशिंदों ने उठाया पर्यावरण को बचाने का बीड़ा

शिमला के साथ लगती मैहली पंचायत के जागरूक बाशिंदों द्वारा पर्यावरण को बचाने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मैहली के चौंरें की धार जंगल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें देवदार, बान, मौरू, बिंउस और बिउल सहित कई अन्य फलदार पौधे रोपित किए गए।  युवक मंडल मैहली के अथक प्रयासों से आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम में महिला मंडल, विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, ग्राम पंचायत मैहली के प्रतिनिधियों और स्थानीय ल्प्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़े उत्साह से  करीब 250 पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

मैहली युवक मंडल के उप प्रधान तरुण वर्मा ने बताया कि ये पौधारोपण कार्यक्रम  पंचायत प्रधान सुरेंद्र गर्ग,उप प्रधान टेकचंद वर्मा और युवक मंडल मैहली के प्रधान अनिल वर्मा के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से वैश्विक स्तर पर हो रहे पर्यावरणीय बदलाव को रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है और इसी उद्देश्य से मैहली युवक मंडल ने पौधारोपण का बीड़ा उठाया है ।https://tatkalsamachar.com/https://उन्होंने कहा कि मैहली की चरागाहों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए हैं ताकि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को अपने पालतू जानवरों के लिए चारा और बंदर व लंगूर सहित अन्य जंगली जानवरों के लिए खाने के लिए फल भी मिल सके।

स्वयं सहायता समूह की ओर से प्रतीक्षा ने बताया कि यहां मैहली पंचायत के लोगों ने मिलकर 250 के करीब पौधे लगाए हैंhttps://www.youtube.com/watch?v=nyGdgNGe5dk जिनके संरक्षण का ज़िम्मा भी उन्होंने स्वयं उठाया है।

वहीं स्थानीय निवासी आर के वर्मा ने मैहली युवक मंडल और महिला मंडल के प्रयासों की सराहना की और पर्यावरण व जंगली जानवरों के संरक्षण के लिए इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मैहली पंचायत के प्रधान सुरेंद्र गर्ग ने कहा कि यहां अभी फिलहाल 250 से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं लेकिन यदि विभाग उन्हें और अधिक पौधे मुहैया करवाता है तो हजारों  पौधे रोपित कर यहां पर्यावरण संरक्षण के लिए और अधिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने युवक मंडल, महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह सहित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

माँ पारवती स्वयं सहायता समूह की सचिव पार्वती ने बताया कि उन्होंने विभिन्न प्रजाति के लगभग 250 पौधे रोपित किये है और उनका समूह यहां रोपे गए पौधों की देखभाल का जिम्मा भी उठाएगा।

 इसके अलावा महिला पंचायत की स्थानीय निवासी व तारा माता ग्रुप की सदस्य नीरू वर्मा ने बताया कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण करना बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि वे इसके संरक्षण के लिए पूरी तरह तैयार हैं

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago