Shimla News : जन शिकायतों का समाधान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सेरा विश्राम गृह नादौन में जन शिकायतें सुनीं

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जन शिकायतों का समाधान करना वर्तमान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार इस दिशा में निरन्तर बहुआयामी प्रयास कर रही है। जन शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए प्रदेश सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया है। इसका शुभारंभ शिमला जिला के दूर-दराज क्षेत्र डोडरा-क्वार से किया गया। ‘सरकार गांव के द्वार’ के माध्यम से लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित होता है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित होता है। इस कार्यक्रम में लोगों के सुझावों को शामिल किया गया है।


मुख्यमंत्री ने यह बात आज हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के सेरा विश्राम गृह में कही। इस अवसर पर उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, ब्लॉक कांग्रेस नादौन के अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद, उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago