Meeting held regarding model code of conduct
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां बचत भवन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में नोडल अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आदर्श आचार संहिता की घोषणा होने के बाद नोडल अधिकारी तत्काल प्रभाव से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें ताकि स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण संभव हो सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सरकारी होर्डिंग, चुनाव में प्रचार एवं जनसभाओं पर व्यय का लेखा जोखा, https://www.tatkalsamachar.com/ayush-and-sports-yadvendra-goma/ वीडियो निगरानी दल, सी विजल ऐप, सुविधा ऐप तथा भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव संबंधी दिशा निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की और उपस्थित नोडल अधिकारियों से परस्पर संवाद स्थापित कर उनके संशय दूर किए।
अनुपम कश्यप ने नोडल अधिकारियों से आह्वान किया की वे वे लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित करें ताकि उनके कार्यों में अति व्यापी की समस्या उत्पन्न ना हो।
इससे पूर्व अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बैठक का संचालन किया और उपस्थित नोडल अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में जानकारी प्रदान की।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था अजीत भारद्वाज, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, https://www.youtube.com/@tatkalsamachar9077/community अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…