Categories: Blog

Shimla News : हिमाचल की तरह हरियाणा और जम्मू-कश्मीर को भी ठगने की कोशिश में कांग्रेस: जयराम ठाकुर

शिमला से जारी बयान में से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब हरियाणा और जम्मू कश्मीर के आम विधानसभा चुनाव में लोगों को ठगने के लिए झूठी गारंटियों का सहारा ले रही है। जिस तरह से कांग्रेस के छोटे बड़े सभी नेताओं ने हिमाचल के लोगों से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की उसी तरीके के हथकंडे अब देश के बाकी राज्यों में फिर से अपनाने की कोशिश हो रही है। अब कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो चुका है कांग्रेस की गारंटी पर अब कोई भी यकीन नहीं करने वाला है। पूरे देश ने देख लिया है की कांग्रेस किस तरह बिना किसी रोडमैप के झूठी घोषणाएं करके लोगों का वोट लेती हैं। हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में जो कुछ हुआ वह समूचे देशवासियों के लिए भी एक सबक है कि कांग्रेस की झूठी गारंटियों पर यकीन न करें। क्योंकि कांग्रेस न सिर्फ चुनाव में की गई है अपनी गारंटियों वही मुँह मोड़ लेती है बल्कि पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को भी छीन लेती है।

हिमाचल में कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों से छीनी गई सुविधाओं की फेहरिस्त बहुत लंबी है। कांग्रेस नीत सुक्खू सरकार ने लगभग 2 साल के कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ प्रदेश के लोगों को महंगाई के झटके दिए। मिल रही सुविधाओं को या तो बंद कर दिया या फिर उनका बजट रोक दिया। 1500 से ज्यादा चले हुए संस्थान बंद करना और दस हज़ार से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकालना सुक्खू सरकार की पहली उपलब्धि के रूप में जानी जाती है। सुक्खू सरकार ने पाँच सौ से ज़्यादा स्कूल बंद किए। https://tatkalsamachar.com/una-news-tourism-development/ इसके बाद पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं छीन ली गयी। जिसमे लोगों का निःशुल्क इलाज, जांच, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं हैं। सरकार द्वारा आपदा ग्रस्त हिमाचल प्रदेश में 100 रुपए से ज्यादा सीमेंट के दाम बढ़ा दिए गए। सहारा जैसी पेंशन योजना का बजट रोक दिया गया। कर्मचारियों को डीए देना तो दूर की बात इलाज में खर्च का होने वाला पैसा भी नहीं मिल रहा है। वेतन को लेकर सरकार द्वारा जो किया गया उसे पूरे देश ने देखा। सबसे दुखद ये है कि 5 लाख सरकारी नौकरियों के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस ने एक भी नई नौकरी नहीं निकाली और जो पुरानी भर्ती प्रक्रिया चल रही थी उन्हें भी किसी न किसी तरह से रोकने का प्रयास किया। युवा आज सड़कों पर हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा देश सिर्फ और सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा करता है क्योंकि वह जो गारंटी देते हैं उसे कैसे पूरा करना है। उसके बारे में पूरी तैयारी करते हैं। आर्थिक-सामाजिक-राजनीतिक और कानूनी रूप से आने वाली हर चुनौती से निपटने की तैयारी करते हैं। इसके बाद ही कोई गारंटी देते हैं https://youtu.be/6wz4Ilmcluo?si=BpTr77tuTUW4YCUf मात्र 100 दिन के कार्यकाल में मोदी 3.0 सरकार  ने जिस तरह से काम किया है वह अविश्वसनीय और अकल्पनीय है। मात्र 100 दिन में नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के विकास में अहम योगदान देने वाली 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू की है। ये तो सिर्फ एक शुरुआत है अभी भारत को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करना है, जिसके लिए नरेंद्र मोदी सरकार दिन रात काम कर रही है। इसीलिए देश भाजपा और नरेन्द्र मोदी के साथ है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों ने दिखाया जमकर उत्साह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह दिखाया। जगह-जगह स्वच्छता अभियान के साथ रक्त दान शिविर लगाकर रक्तदान किया जिससे ज़रूरत पड़ने पर लोगों की जान बचाई जा सके। समस्त आयोजनों को सफल बनाने के लिए जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों  का आभार भी व्यक्त किया।

ReplyReply to allForwardYou can’t react with an emoji to a large group
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

7 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago