Shimla News : राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र की मोदी सरकार हताश

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र की मोदी सरकार हताशा में  है और यहीं बजह है कि संसद में  दिए गए राहुल गांधी के भाषाओं के अंशों में भी कांट छांट की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार से दलितों,पिछडो की आवाज बुलंद कर रहें है उससे भाजपा का एकमात्र एजेंडा उनकी इस आवाज को दबाने का है।


आज यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए राठौर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदेश के सांसद अनुराग ठाकुर की राहुल गांधी पर की गई अभद्र भाषा की आलोचना करते हुए कहा कि मंत्री न बनाये जाने की उनकी हताशा साफ नज़र आ रही है। उन्होंने कहा कि वह अपने आकाओं को खुश करने के लिये राहुल गांधी को गालियां दे रहें है। उन्होंने कहा कि पहले स्मृति ईरानी गांधी परिवार को गालियां देकर अपनी राजनीति चमकाती थी अब यह काम अनुराग कर रहें है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुराग के सर्मथन में ट्यूट से साफ है कि वह भी अनुराग की अमर्यादित भाषा का समर्थन करते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे कभी स्वीकार नही करेगी और इसके लिए कांग्रेस  भाजपा व अनुराग की कड़ी निंदा करती है।


कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि अनुराग ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष को गालियां देने की जगह प्रदेश हित की आवाज उठाते हुए अपने कर्तव्य का निर्वाहन करना चाहिए जिसके लिए लोगों ने उन्हें चुन कर भेजा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता उस परिवार से है जिनका इस देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान व बलिदान है। https://tatkalsamachar.com/shimla-hydroelectric-project/ उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिये राहुल गांधी ने देश मे पदयात्रा कर एक इतिहास बनाया है। उन्होंने कहा कि अनुराग राहुल गांधी को अपशब्द बोल कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहें है जो उनके लिये ठीक नही है।


राठौर ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश मे निजीकरण को बढ़वा देकर सरकारी सम्पत्तियों को बेच रही है। उन्होंने कहा कि अपने कुछ पूंजीपतियों को लाभ दिया जा रहा है।देश मे अमीरी व गरीबी के बीच खाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश मे बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाने का असफल प्रयास कर रही है। https://youtu.be/nyGdgNGe5dk?si=N6ORek-bjGy_cNPG उन्होंने कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा बुरी तरह फ्लॉप हुआ है और अब इसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा की न तो जातपात की राजनीति चलने वाली और न ही धुव्रीकरण की। उन्होंने कहा कि देश अब जान चुका है और भगवान श्रीराम ने भी इन्हें ठुकरा दिया है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago