Women tied Rakhi on the wrist of the Governor
रक्षा बंधन के पावन अवसर पर आज विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने राज भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पंथाघाटी और सुन्नी केंद्र की ब्रह्माकुमारियों ने राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु की कामना की। शिमला ज़िला की ग्राम पंचायत मशोबरा और ढली के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भी राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की पदाधिकारियों और अन्य सदस्यों ने भी राज्यपाल को राखी बांधकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-news-national-highways/ इस अवसर पर छोटी बच्चियों ने राज्यपाल को स्व-निर्मित ‘ग्रीटिंग कार्ड’ भी भेंट किये। राज्यपाल ने उन्हें पौधे भेंट किये और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने https://youtu.be/JpHVRJLyWqE?si=wvM6AmoL683mObao प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और सद्भाव का यह पावन पर्व हमें अपनी उच्च परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…