Congress will form government again in the state in 2027.
2027 में प्रदेश में कांग्रेस लगातार दोबारा सरकार बनाएगी। जिसके लिए इंटक लगातार जुट जाएगी। यह बात इंटक के पदाधिकारियों उमेश शर्मा, जगत राम शर्मा, राहुल मेहरा , पूर्ण चन्द, संजय सैनी, रूप सिंह ठाकुर व जगतार सिंह ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की 108वीं बैठक में कही। उक्त बैठक राजीव भवन शिमला में नालागढ़ के विधायक एवं प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में इंटक से संबंधित सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश इंटक को नालागढ़ से विधायक बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश ने इंटक को ओर मजबूत किया जाएगा। जिसके लिए वह प्रदेश में हर जिले का दौरा करेंगे। सबसे पहले सितम्बर माह में इसकी शुरुआत बिलासपुर से करेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं से वह भली भांति अवगत हैं व जल्द ही श्रम मंत्री से बिभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक रखेंगे। उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड में लंबित पड़े मजदूरों के क्लेमों को अतिशीघ्र दिलवाया जाएगा। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-financial-condition/ ताकि कामगारों की आर्थिकी को मजबूत किया जा सके। जिला श्रम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई।
बावा ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों के लंबित पड़े देय भत्तों के बारे में सरकार से चर्चा कर उसकी अदायगी जल्द करने और जोर दिया जाएगा। https://youtu.be/XOaoI4RocQE?si=6WnAlqB3qVjznHtZ बावा ने इस अवसर पर नालागढ़ की जनता के साथ इंटक का भी धन्यवाद किया। जिन्होंने उन्हें उच्च पद पर आसीन करवाया। इस बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष, महासचिव व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…