Congress Seva Dal changed Young Brigade
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने अपनी यंग ब्रिगेड में बदलाव किया है। पूरी की पूरी कार्यकारिणी को बदल दिया गया है और एक बार फिर से विधायक सुदर्शन बबलू को यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशों पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नई यंग ब्रिगेड कार्यकारिणी की नियुक्त के आदेश जारी किए हैं।
सोमवार को जारी किए गए गए आदेशों में विधायक सुदर्शन बबलू अध्यक्ष होंगे तो वहीं संजय भारद्वाज व मस्त राम ठाकुर को वर्किंग प्रेजीडेंट बनाया गया है। उपाध्यक्षों में चेतन चौहान, शालिनी राणा व सौरभ कालिया के नाम हैं जबकि महासचिवों की सूची में गुलाम कादिर, प्रवेश शर्मा, रवि पटियाल, वरूण पटियाल, योगराज, गौरव लठ व सुनील कुमार के नाम हैं।
इसी तरह से राज्य सचिव के पद पर अरूण ठाकुर, अनूप कुमार (चंबा), जसविन्द्र सिंह सेन, दीपक कुमार, सीता राम, अजय चंदेल को शामिल किया गया है। नरेश शर्मा, सुरेन्द्र पाल, सतीश कुमार, निशा शर्मा व सुरेन्द्र पाल सिंह संयुक्त सचिव होंगे। https://tatkalsamachar.com/himachal-news-assembly-constituencies/ वहीं सुरेन्द्र पाल सिंह को ध्वज प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा राजेश कुमार को पवन चौधरी के स्थान पर कांग्र्रेस सेवादल का चीफ इंस्ट्रक्टर नियुक्त किया गया है। अनुराग शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को तुरंत अपना कार्यभार संभालने को कहा है।
https://youtu.be/2IK195KCyfc?si=eQWNIIeoY-_75zmxउन्होंने कहा कि चुनाव में निष्क्रिय रहने वाले पदाधिकारियों को भी जल्द हटाया जाएगा क्योंकि सभी के काम की समीक्षा की जा रही है। ऐसे लोग जो पदों पर बैठे हैं लेकिन संगठन के लिए काम नहीं कर रहे उनको पदों से हटाया जाएगा।
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…
शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…