Shimla News: मुख्यमंत्री ने बल्क ड्रग पार्क के स्थापना कार्य की प्रगति की समीक्षा कीकहा प्रदेश सरकार इस परियोजना में रणनीतिक साझेदार बनेगी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क की स्थापना की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना में रणनीतिक साझेदार बनेगी तथा इसका कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के लिए भारत सरकार की सहायता के अलावा अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 1923 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की यह परियोजना 570 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित होगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार 10 वर्षों तक परियोजना की परिचालन लागत वहन करेगी।


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क में 5 एमएलडी क्षमता वाला कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट संयंत्र, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र, स्टार्म वॉटर ड्रेन नेटवर्क, कॉमन साल्वेंट स्टोरेज, रिकवरी एवं डिस्टिलेशन सुविधा, स्ट्रीम उत्पादन संयंत्र, आधुनिक प्रयोगशाला जांच केन्द्र, आपातकालीन प्रतिक्रिया केन्द्र, संकटजनक संचालन लेखा केन्द्र और उत्कृष्टता केन्द्र की सुविधा होगी।


इसके अतिरिक्त पैदल पथ, कैंटीन, अग्निशमन केन्द्र, प्रशासनिक ब्लॉक जैसी आधारभूत संरचना का निर्माण किया जाएगा https://www.youtube.com/watch?v=dMRU7gIiuz4 तथा स्थल विकास कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने उद्योग विभाग को निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने, परियोजना को धरातल पर लाने के लिए किसी भी प्रकार की अड़चन को दूर करने तथा सभी औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बल्क ड्रग पार्क को अतिशीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है, https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-hamirpur/ क्योंकि यह राज्य की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि यह बल्क ड्रग पार्क राजस्व सृजन में सहायक होगा तथा युवाओं के लिए रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध करवाएगा।


उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी इस परियोजना के कार्यान्वयन से सम्बंधित बहुमूल्य सुझाव दिए।
विधायक चन्द्रशेखर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव आर.डी. नजीम, देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सलाहकार आधारभूत संरचना अनिल कपिल, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति तथा अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

11 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago