Shimla News: मंत्रिमण्डलीय उप-समिति ने पोस्ट कोड 903 और 939 के परिणाम घोषित करने की सिफारिश की

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में गठित मत्रिमण्डलीय उप-समिति की तीसरी बैठक आज यहां आयोजित की गई। इस उप-समिति का गठन तत्कालीन हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर के माध्यम से आयोजित विभिन्न भर्तियों के लंबित परीक्षा परिणामों से संबंधित विभिन्न कानूनी पहलुओं के परीक्षण के लिए किया गया है।


उप-समिति ने पोस्ट कोड-817 के अनुरूप पोस्ट कोड-903 जेओए (आईटी) और पोस्ट कोड-939 जेओए (आईटी) के परिणाम घोषित करने की सिफारिश की है। https://tatkalsamachar.com/chamba-news-fortnight/ हालांकि पोस्ट कोड-903 जेओए (आईटी) के कुल 82 पदों में से 5 पद तथा पोस्ट कोड-939 जेओए (आईटी) के 295 पदों में से 11 पद रिक्त रहेंगे जिनपर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


श्री अग्निहोत्री ने कहा कि मंत्रिमण्डलीय उप-समिति दोनों पोस्ट कोड के मामलों को अंतिम निर्णय के लिए मंत्रिमण्डल के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
इस अवसर पर उप-समिति के सदस्य राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, https://www.youtube.com/watch?v=uQBKbfMyuZ0&t=31s उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने भविष्य में विभिन्न परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन के लिए उपाय सुनिश्चित करने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए।


प्रधान सचिव (कार्मिक) व मंत्रिमण्डलीय उप-समिति के सदस्य सचिव आर.डी.नजीम, सचिव विधि एस.के.लगवाल, एडीजी.एस.वी. और एससीवी सतवंत अटवाल त्रिवेदी, अध्यक्ष एपीआरसीए आर.के.परुथी, एसपी (एसआईयू) सतर्कता डॉ. रमेश छाजटा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

4 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

7 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

7 days ago