Shimla News : मुख्यमंत्री ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों से जनसेवा के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया

हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) फेयरलॉन, शिमला में आधार (फाउंडेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं      (एच.पी.ए.एस.) और संबद्ध सेवाओं के 13 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज ओक ओवर शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की।


मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें राज्य के हित में कड़ी मेहनत करने और लोगों की सेवा के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी चयनित अधिकारियों ने अपनी जीवन यात्रा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और अब उन्हें फील्ड में अनुभव हासिल करना होगा।


उन्होंने परिवीक्षाधीन अधिकारियों से कहा कि उन्हें सरकारी कार्यप्रणाली की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए https://www.tatkalsamachar.com/shimla-news-4/ और बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए नवोन्मेषी विचारों को इसमें शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य में भारी क्षति हुई है और राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को अनुभव प्राप्त करने के लिए शीघ्र ही राहत कार्यों में तैनात करने का आश्वासन दिया ताकि वे बेहतर निर्णय क्षमता विकसित कर सकें। https://youtu.be/JpHVRJLyWqE?si=qxBmgd7qbLBEgwXQ मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।
इस अवसर पर हिप्पा के अतिरिक्त निदेशक प्रशांत सरकेक भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago