Himachal Pradesh

Shimla News :- सवा महीने बाद भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हालात जस के तस : जयराम ठाकुर

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा को आए सवा महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन ज्यादातर जगहों पर हालात जस के तस हैं। न मुख्य सड़कें बहाल हुई हैं और न ही लिंक रोड बहाल हो पाए हैं। जिसके कारण लोगों के कृषि बागवानी और पुष्प उत्पादन से जुड़े उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों ने अपने संसाधनों से सड़कें खोलने के प्रयास किए हैं लेकिन उससे पूरे इलाके की सड़कें आसानी से नहीं खोली जा सकती हैं। सड़कें न खुलने की वजह से लोगों को जानलेवा रास्तों से होकर मजबूरन गुजरना पड़ रहा है। यह सरकार की नाकामी और संवेदनहीनता है कि हमारे द्वारा बार-बार कहने, आग्रह करने के बाद भी सरकार ने सड़के बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान नहीं चलाया जिसकी वजह से त्रासदी  का दंश झेल रहे लोगों को सरकार के निकम्मेपन का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा ग्रस्त ज्यादातर इलाकों की आजीविका फूलों की खेती बागवानी और कृषि उत्पादों पर निर्भर है। इनमें से ज्यादातर उत्पाद बहुत जल्दी खराब होते हैं इसलिए एक निर्धारित समयावधि में उन्हें बाजार पहुंचाना होता है, तभी संभव है जब मुख्य सड़कों के साथ-साथ लिंक रोड भी खुले हों। लेकिन 39 दिन का समय बीत जाने के बाद भी ना मुख्य सड़कें पूर्णतया बहाल हो पाई हैं और न ही लिंक सड़कें। इसकी वजह से पूर्णता तैयार कृषि और बागवानी के उत्पाद बाजार तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों द्वारा अपने उत्पादों को बाजार में पहुंचने की वजह से सड़ने के कारण लोगों को अपना कीमती उत्पाद फेंकना पड़ रहा है। इसकी वजह से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की आर्थिकी पूरी तरह से बर्बाद हो रही है। सरकार की नाकामी है कि कुदरत की मार से बच गई फसलें सरकार की अकर्मण्यता से नष्ट हो जा रही हैं। सरकार के इस नकारेपन से आपदा से उबरने में लोगों को प्रयासों को झटका लग रहा है।

सरकार ने बदनीयती से ढाई साल तक लटका कर रखी कला शिक्षकों की नियुक्ति

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने अपनी बदनीयती के कारण ही कलाशिक्षकों की नियुक्ति को ढाई साल तक लटकाए रखा। हमारी सरकार ने ही पोस्ट कोड 980 के तहत 314 कला शिक्षकों के पद सृजित किए। बजट का प्रावधान किया। पोस्ट निकाला और 2022 में ही परीक्षा करवाई। अंतिम रिजल्ट निकालना शेष था लेकिन व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने जानबूझकर परीक्षा परिणाम लटकाए रखा और युवाओं को नौकरी नहीं दी। कांग्रेस पार्टी ने चौक चौराहों पर, नुक्कड़-सड़कों पर चीख चीख कर पांच लाख नौकरियों की गारंटी देकर सत्ता में आई थी। मुख्यमंत्री को जानबूझकर रिजल्ट लटकाने के लिए प्रदेश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उनका यह कृत्य शर्मसार करने वाला है।

नेता प्रतिपक्ष  ने रक्षाबंधन की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को भाई बहन के निश्चल अटूट प्रेम और https://tatkalsamachar.com/shimla-news-revenue-metting/समर्पण के त्यौहार रक्षाबंधन की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भाई बहन के प्रेम और समर्पण का यह त्यौहार समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि और प्रसन्नता लाए।

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

19 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago