Shimla News : विक्रमादित्य सिंह ने की केंद्रीय युवा कार्य व खेल मंत्री से भेंट


विक्रमादित्य सिंह ने की केंद्रीय युवा कार्य व खेल मंत्री से भेंट
    शिमला के कटासनी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रंेज़ स्थापित करने के लिए सैद्धंातिक स्वीकृति का किया आग्रह
 
लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की।
इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिमला के कटासनी में शूटिंग रेंज़ स्थापित करने के लिए भूमि चयनित की गई है। यहां पर निशानेबाजी के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। https://www.tatkalsamachar.com/chamba-news-

उन्होंने कहा कि पूर्व में यहां बहुद्देशीय खेल स्टेडियम तथा आठ लेन का 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक निर्मित किया जाना प्रस्तावित था। परंतु इसके लिए यह स्थल उपयुक्त नहीं पाया गया। ऐसे में यहां पर ‘स्टेट ऑफ आर्ट’ शूटिंग रेंज़ तथा इंडोर बाक्ंिसग हॉल व अन्य इंडोर खेलों के लिए बहुद्देशीय हॉल के निर्माण का निर्णय लिया गया है।


उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित शूटिंग रेंज़ में 10 मीटर, 25 तथा 50 मीटर शूटिंग रेंज़, फाइनल प्रतियोगिता के लिए शूटिंग रेंज़ हॉल, मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए इंडोर हॉल तथा अन्य दूसरी इंडोर खेलों के लिए स्टेडियम निर्मित करने का प्रस्ताव है।


विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री से इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया ताकि यहां खेल अधोसंरचना के विकास के लिए विशेषज्ञ व अनुभवी सलाहकार नियुक्त करने के साथ ही प्रस्तावित शूटिंग रेंज़ का प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ की जा सके।

उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज़ स्थापित होने से प्रदेश के युवा निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा में निखार लाते हुए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगे। http://Himachal Pradesh Government
केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago