Himachal Pradesh

Shimla News :- वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राष्ट्र मंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-2 के वार्षिक सम्मेलन के शुभारंभ समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। यह सम्मेलन का 30 जून से 01 जुलाई, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जा रहा है।


विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस सम्मेलन में जोन-2 केhttps://tatkalsamachar.com/himachal-news/ प्रतिष्ठित प्रतिनिधि भाग लेेंगे जिनमेें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सम्मिलित हैं। लोकसभा के अध्यक्ष, राज्यसभा के सभापति, राज्य विधानसभाओं के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचेतक और राज्यों के विधायक भी सम्मेलन में शामिल होंगे।


इसके अतिरिक्त कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के अध्यक्षों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य विधायी प्रक्रिया, लोकतांत्रिक प्रशासन और क्षेत्रीय सहयोग पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह मंच लोकतंत्र की सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को सुगम और संसदीय संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Vivek Sood

Recent Posts

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

6 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

7 days ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

1 week ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 week ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

2 weeks ago