Blog

Shimla News: राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि वह एक दूरदर्शी राजनेता थे जिन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में सर्वोच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखा। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते थे।


उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए या अपनी सरकार बचाने के लिए उन्होंने कभी भ्रष्टाचार का सहारा नहीं लिया। उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, निष्ठा और मूल्य आधारित मार्ग पर चलकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
 राज्यपाल ने कहा कि वाजपेयी जी भारतीय राजनीति में एक महान व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे, जिनकी सभी दलों द्वारा प्रशंसा की जाती थी और उनकी सादगी, वाकपटुता और कौशल के लिए पूरा देश उन्हें प्यार करता है।


इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, उप-महापौर उमा कौशल, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पार्षदगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
कलाकारों द्वारा इस अवसर पर देशभक्ति गीत एवं भजन भी प्रस्तुत किए गए।

Vijay Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago