Rajesh Dharmani has instructed to expedite the construction work of the commercial complex in Vikas Nagar and Jathia Devi.
हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के निदेशक मंडल की 56वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने हिमुडा द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
राजेश धर्माणी ने अधिकारियों को शिमला जिले के विकासनगर और माउंटेन सिटी जाठिया देवी में वाणिज्यिक परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी भूमि के उपयोग और मौजूदा भवनों के आधुनिकीकरण के https://youtu.be/ho2x4lQx_Dk?si=sJPaAToP3Cl3472H लिए पुनर्विकास नीति लाने पर बल दिया। नगर नियोजन मंत्री ने डिपोजिट कार्यों को तय समय अवधि में पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने राज्य में बेहतर शहरी और आवासीय विकास के लिए निजी भागीदारी पर भी बल दिया ताकि क्षेत्र में अधिक निवेश के अवसर पैदा किए जा सकें।
बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 125.38 करोड़ रुपये के संशोधित बजट अनुमानों को मंजूरी दी। बैठक में धर्मशाला में 35 फ्लैट के निर्माण के साथ-साथ निजी भूमि की खरीद के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को भी मंजूरी दी गई।
बैठक की कार्यवाही का संचालन हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव सुरेन्द्र कुमार वशिष्ठ ने किया।
इस अवसर पर हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, https://tatkalsamachar.com/eco-tourism-shikari-mata/ प्रधान सचिव आवास देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार (इंफ्रा) अनिल कपिल, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्य जितेन्द्र चंदेल तथा प्रदीप सूर्या भी उपस्थित थे।
विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…
शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…
राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…
शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…