Shimla : गणतंत्र दिवस परेड के एनसीसी प्रतिभागी दल ने राज्यपाल से भेंट की

नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में भाग लेने वाले एनसीसी दल के हिमाचल प्रदेश के सदस्यों ने आज यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। इन्होंने नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री रैली में भी भाग लिया था। राज्यपाल ने परेड में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए इन प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।


इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के 14 एनसीसी प्रतिनिधियों ने आरडी कैंप में भाग लिया, जिसमें 7 लड़के और 7 लड़कियां शामिल थीं। इनमें हिमाचल प्रदेश की कैडेट मनिका सेठी ने मास्टर सेरेमनी में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओं में भी इन कैडेटों का शानदार प्रदर्शन रहा।
राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कैडेटों ने राज्यपाल के साथ दिल्ली में आयोजित एक माह के शिविर और पंजाब के रोपड़ में आयोजित एक माह के शिविर के अपने अनुभव साझा किए।


राज्यपाल ने दल के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि समारोह में राज्य के 14 कैडेटों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा सेना में शामिल होने के लिए सदैव उत्साहित रहते हैं। यह उत्साह इन कैडेटों में भी देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इन युवाओं में उन्हें आज का भारत दिख रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर को विस्तारित करने पर बल देते हुए कहा कि इसमें माध्यम से छात्र कर्तव्यपरायणता और अनुशासन सीखते हैं जो उनके पूरे जीवन भर काम आता है।


राज्यपाल ने उनका आह्वान किया कि वे अपने भविष्य में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें। उन्होंने कहा कि युवाओं के विकास में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने यह भी कहा कि एनसीसी एक भारतीय होने की भावना को मजबूत करता है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-joint-press-2/ उन्होंने एनसीसी कैडेटों के भविष्य के सभी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


इससे पूर्व, अतिरिक्त महानिदेशक, एनसीसी निदेशालय पंजाब, हरियाणा, हिमाचल तथा चंडीगढ़ मेजर जनरल के. विनोद ने राज्यपाल का आभार व्यक्त दिया और उनसे मंडी जिले में एनसीसी प्रशिक्षण के लिए भवन का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के संबंध में आग्रह किया।
इस अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा, एनसीसी निदेशालय और और राजभवन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

14 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

15 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

18 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

18 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

3 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

3 days ago