Shimla : डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल – मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना चरणबद्ध तरीके से होगी लागू

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ.(कर्नल)धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें कृषि मंत्री चन्द्र कुमार तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह तथा सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।


   बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा 18 से 59 वर्ष आयुवर्ग की पात्र महिलाओं को 1500/- रुपए प्रतिमाह दी जाने वाली नारी सम्मान राशि बारे विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।


      डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने कहा कि परिवार की प्रगति व उत्थान में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त करने व उनके योगदान को उचित सम्मान देने के लिए प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री नारी सम्मान योेजना को लागू किया जाएगा। उन्होंने सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों को इस योजना की पात्रता के निर्धारण पर सुझाव व परामर्श दिए तथा विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।


     उन्होंने कहा कि इस योेजना को लागू करने से पूर्व आर्थिक व सामाजिक पहलुओं का पूर्ण विश्लेषण किया जाएगा ताकि समाज के पिछडे़ वर्ग व आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना के अंर्तगत लाया जा सके। उन्होंने सम्बन्धित विभाग को इससे जुड़े वित्तीय पहलुओं पर भी आवश्यक सुझाव दिए।


  कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना को लागू करने के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए आर्थिक विश्लेषण तथा परिवार के वर्गीकरण पर गहनता से विचार किया जाना चाहिए। https://www.tatkalsamachar.com/kangra-drug-addiction/ ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश की पात्र व जरूरतमंद महिलाओं को इस योजना के तहत शामिल किया जायेगा।


    बैठक में सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एम.सुधा देवी, निदेशक ईएसओएमएसए हेमराज बेैरवा, निदेशक महिला एवं बाल विकास एकता कापटा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago