Categories: Blog

शिमला : मजदूर कांग्रेस इंटक के अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा पुन: प्रदेश इंटक के अध्यक्ष चुने गए.

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के अध्यक्ष पद पर आज सर्वसम्मति से हरदीप सिंह बाबा को फिर से प्रदेश इंटक का अध्यक्ष चुन लिया गया।इस दौरान उन्होंने इंटक के उपस्थित सभी पदाधिकारियों का उन्हें इस पद पर चुनने के लिये आभार प्रकट किया।बाबा ने  इससे पूर्व बैठक में कहा है कि इंटक कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है।उन्होंने कहा की अगले साल तक प्रदेश में इंटक सदस्यों की संख्या एक लाख तक करने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने कहा कि मजदूरों व श्रमिकों की आवाज बुलंद करने वाला देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन इंटक है,जिसके 3 करोड़ 33 लाख से अधिक सक्रिय सदस्य है।

 राजीव भवन में इंटक की जनरल कॉसिल बैठक को सम्बोधित करते हुए बाबा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में इंटक को जो मजबूती मिली उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में इंटक सबसे बढ़ा मजदूर संगठन है।

उन्होंने कहा कि आज इंटक के साथ प्रदेश में 116 कर्मचारी संगठन जुड़े है जो आज  इस बैठक में मौजूद है।उन्होंने कहा कि इंटक ने हमेशा ही मजदूरों व श्रमिकों के कल्याण की आवाज उठाई और उनके कल्याण के कार्य किये है।बाबा ने कहा कि इंटक शुरू से ही कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़ी रही है।उन्होंने कहा कि आज इंटक से जुड़े कुछ नेता जिला परिषद व वीडीसी व पंचायतों के प्रधान उप प्रधान के चुनाव जीते है और आज की इस बैठक में भी मौजूद है।

उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इंटक इसी एकता और एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय गाबा ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिये इंटक पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है।उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके सहयोग से प्रदेश में इंटक की सदस्यता बढ़ती जा रही है।

बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी  बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि इंटक कांग्रेस का एक अग्रणी और मजबूत सगंठन है।राठौर ने कहा कि बाबा के नेतृत्व में इंटक मजबूती से खड़ा है जो विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कल्याण के प्रति समर्पित रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने समय समय पर इंटक की मांगों को पूरा कर कर्मचारियों और श्रमिकों के कल्याण के प्रति कांग्रेस की बचनबद्धता को पूरा किया।राठौर ने सरकार पर आरोप लगाया कि आज प्रदेश में सभी लोग भाजपा से दुखी है।कर्मचारी वर्ग हो या कोई अन्य,किसान हो या बागवान आज किसी की नही सुनी जा रही।

राठौर ने इंटक पदाधिकारियों व सदस्यों का आह्वान किया कि प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये कांग्रेस की मजबूती के लिए मैदान में डट जाए।राठौर ने इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यलय राजीव भवन में इंटक के कार्यलय को एक कमरा देने की भी घोषणा की।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने  सरकार की  मजदूर व श्रमिक विरोधी नीतियों का डट कर विरोध करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह समय संघर्ष का है।उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े जितने भी संगठन है वह साम्प्रदायिकता को बढ़वा देते है।उन्होंने ऐसी ताकतों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि देश व प्रदेश की मजबूती के लिए हमे एकजुट होकर आगे आना है।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

1 day ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago