शिमला: महिला कांग्रेस प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से लोगों को जागरूक करेगी।

महिला कांग्रेस प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से लोगों को जागरूक करेगी।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी प्रदेश में होने जा रहें चार उपचुनावों में प्रमुख मुद्दा है।उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस पूरी ताकत से चुनावों के इस सेमीफाइनल में उतर रही है।उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सेमीफाइनल भी जीतेगी और अगले साल 2022 में होने  वाले चुनावों का फाइनल भी जीतेगी।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा जारी सच्चाई आपके द्वार राष्ट्रीय स्मारिका को जारी करते हुए जैनब ने महिला पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह इस स्मारिका का संदेश घर घर तक पंहुचाये।उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है उससे गृहणियों को घर चलना मुश्किल हो गया है।

आज खाना पकाने की गैस से लेकर तेल व दाल के मूल्य आसमान छू रहें है और भाजपा सरकार सोई हुई है।जैनब चंदेल ने देश प्रदेश में बढ़ते महिलाओं पर अत्यचारों पर भी रोष प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है।देश मे बेटियों की सुरक्षा पूरी तरह राम भरोसे है।देश मे 28.53 प्रतिशत बलात्कार के मामलें बड़े है,अपहरण के 90.21 प्रतिशत बड़े है।उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के फायदे के लिए तीन काले कृषि कानून किसानों पर थोपे गए है।

जैनब ने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है।इस दौरान शांता राजटा, कविता कवंर, शशि ठाकुर,मीना कश्यप,पुष्पा शोभटा,वृंदा सिंह,प्रभा वर्मा,रेणु वजबाड़िया,कौशल्या ठाकुर,नमिता मेहरा,आरती निर्मोही,विमला ठाकुर,राजेन्द्र कौर, कमलेश,कृष्णा कुमारी,बबली,दीक्षा सिंघा,हीरा श्याम,संतोष,उमा गर्ग,निर्मला सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थी।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago