जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी दिवंगत नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थि विसर्जन 17 जुलाई को  पूरी श्रद्धा व पूरे सम्मान के साथ ततापनी के सरोबर सतलुज में प्रवाहित किये जायगे।

जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने आज यहां बताया कि वीरभद्र सिंह के अस्थीकलश यात्रा आज प्रदेश सचिवालय उसके बाद खलीनी व पुराने बस स्टैंड पर आम लोगों के श्रद्धासुमन अर्पित करने को रखे गए जहां सेंकडो कर्मचारियों व लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी विशेष तौर पर साथ थे।चौधरी ने बताया कि कल 16 जुलाई को अस्थीकलश 11 बजे से 1 बजे तक माल रॉड स्थित खेल परिसर 3 से 5 बजे तक पार्टी कार्यालय राजीव भवन व सांय 5 से 6 बजे तक संजोली में लोगों के दर्शनार्थ व श्रद्धा सुमन अर्पित करने को रखे जाएंगे। आज और कल 15 व 16 को यह अस्थीकलश बस स्टेंड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में रात्रि विश्राम में रखे जायेगें।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ग्रामीण यशवंत सिंह छाजटा,शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी पूर्व विधायक आदर्श सूद,इंद्रजीत सिंह, आनंद कौशल,धर्मपाल ठाकुर,वेद प्रकाश ठाकुर, हरीश जनारथा,आकाश सैनी,राहुल नेगी,अंकुश कुमार, वीरेंद्र बांष्टु,मलकीत सिंह,राजकुमार, राहुल मेहरा,हरजीत मंगा,अनिता तेज,दिनेश चोपड़ा सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *