Shimla : हिमाचल में निवेश आकर्षित करने के लिए भूमि का निरीक्षण

कांगड़ा जिले को पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, आईटीईएस और आयुष कल्याण के क्षेत्र में प्रमुख केन्द्र (हब) बनाने की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच को मूर्तरूप प्रदान करने की दिशा में उद्योग विभाग ने कार्य आरंभ कर दिया है। उद्योग और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस बारे में उद्योग विभाग को राजस्व अधिकारियों के साथ चिन्हित स्थानों पर संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं ताकि इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके।


उद्योग विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इन निर्देशों के उपरांत उद्योग विभाग द्वारा राजस्व अधिकारियों के साथ जिला कांगड़ा की धर्मशाला, बड़ोह, नगरोटा बगवां और शाहपुर तहसील में संयुक्त निरीक्षण किया गया।


इस संयुक्त निरीक्षण टीम में उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति, अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, उपमण्डलाधिकारी (ना.) शाहपुर एम.एल. शर्मा, उपमण्डलाधिकारी (ना.) धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, जिला उद्योग केन्द्र कांगड़ा के महाप्रबन्धक राजेश कुमार, प्रोजेक्ट लीड, ई.वाई., सुमित सागर डोगरा शामिल थे।


संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा मुहाल क्योरियां, तहसील शाहपुर में चरागाह बिला दरख्तान (71 कनाल), मुहाल जुहल, तहसील धर्मशाला में जंगल मेहफुजा/मेहदुदा (19 हेक्टेयर), मुहाल चंदरोट और तहसील बड़ोह में, चरागाह बिला दरख्तान (95 कनाल) सरकारी भूमि का निरीक्षण किया गया। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-irrigation-facility/ इसके अलावा टीम ने मुहाल गुजरेहड़ा, तहसील धर्मशाला में ‘बंजर कादिम/खडे़तर (250 कनाल) निजी भूमि का निरीक्षण भी किया।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago