Shimla: Kuldeep Singh Rathore has asked to constitute all 7730 booth committees within 21 days.
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बूथ स्तर कार्यकर्ता कमेटियों की देखरेख व कार्य आंवटन के लिये गठित पार्टी महासचिव एवं सचिवों से प्रदेश में आगामी तीन सप्ताह के अंदर यानी 21 दिनों के भीतर सभी 7730 बूथ कमेटियां गठित करने को कहा है।
उन्होंने कहा है कि बूथ स्तर कमेटियों में 5 से 12 पार्टी कार्यकर्ता शामिल किए जाने चाहिए,जिन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी परिचय पत्र भी जारी करेगी।उन्होंने कहा कि सभी जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों की सहमति के बाद पुरे तालमेल से बूथ कमेटियों का गठन किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि इन कमेटियों में उन नए कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाना चाहिए जो संगठन के प्रति समर्पित हो।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इस कार्य के लिए गठित प्रदेश कांग्रेस महासचिवों व सचिवों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने पदाधिकारियों से कहा कि बूथ स्तर कमेटियों बन जाने के बाद वह स्वम् इन सभी बूथों का दौरा करेंगे और इन सबसे सीधा संवाद रखेगे।उन्होंने कहा कि हमारी बूथ कमेटियां जितनी मजबूत होगी पार्टी को चुनावों में उतना ही लाभ मिलेगा।
राठौर ने पदाधिकारियों से कहा कि इस कार्य के लिए वह जिला व ब्लॉक स्तर पर एक एक पार्टी महासचिव का चयन करें जो उन्हें इस कार्य मे सहयोग करेंगे।उन्होंने कहा कि यह कार्य पूरा हो जाने के बाद वह सभी बूथ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।बैठक में पदाधिकारियों ने बूथ कमेटियों को मजबूत करने और इन्हें दक्ष बनाने के लिये कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखें।
उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपने अपने क्षेत्रों का दौरा कर इन कमेटियों का गठन तय सीमा के अंदर पूरा कर उन्हें अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।आज की बैठक में कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी,चेत राम ठाकुर,केवल पठानिया के अतिरिक्त कांग्रेस सचिव केशव नाइक,नवनीत शर्मा,कमल पठानिया के अतिरिक्त हरिकृष्ण हिमराल बैठक में मौजूद थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…