Shimla : मुख्यमंत्री ने कोल डैम में सलापड़ से तत्तापानी तक स्टीमर चलाने की संभावनाएं तलाश करने के निर्देश दिए

विधायक प्राथमिकता बैठक में विकासात्मक कार्यों पर चर्चा

शिमला में आयोजित विधायक प्राथमिकता बैठक के दौरान करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपराज कपूर ने क्षेत्र में सड़कों, शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने क्षेत्र के लिए केंद्रीय विद्यालय व मृदा परीक्षण केंद्र खोलने और करसोग से दिल्ली के लिए वोल्वो बस चलाने का प्रस्ताव किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ऑनलाइन बेचने का प्रावधान करने का भी आग्रह किया।


सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने निहरी पुलिस चौकी को थाने में स्तरोन्नत करने का प्रस्ताव किया। उन्होंने सुंदरनगर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने तथा वाटर ट्रांसपोर्ट परियोजना के तहत शुरू करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को कोल डैम में सलापड़ से तत्तापानी तक स्टीमर चलाने की संभावनाएं तलाश करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री से भारतमाला प्रोजेक्ट में पुंघ तलेली डैहर सड़क को स्वीकृत करवाने का आग्रह भी किया।


नाचन से विधायक विनोद कुमार ने कहा कि उनके क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए। उन्होंने ज्यूणी खड्ड में वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने का प्रस्ताव किया। उन्होंने बफर स्टोरेज टैंक की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने डिग्री कॉलेज बासा के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का भी आग्रह किया।
द्रंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने ऊहल व ब्यास नदी पर जलविद्युत परियोजना लगाने का आग्रह किया। उन्होंने अपने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धन का प्रावधान करने का प्रस्ताव किया। उन्होंने कहा कि भुभु जोत टनल बनने से मंडी और कुल्लू जिला आपस में जुड़ंेगे और कांगड़ा से मंडी होते हुए कुल्लू तक जाने के लिए पर्यटकों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रकाश राणा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने भारी बरसात के कारण बंद हुई सड़कों को जल्द खोलने, स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने और जल शक्ति विभाग की योजनाओं में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने विपक्ष की ओर से प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने में सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।


धर्मपुर से विधायक चंद्र शेखर ने किसानों की सुविधा के लिए खेतों की बाड़बंदी पर बल देते हुए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकाघाट में पीपीपी मोड पर बस स्टैंड बनाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने मनरेगा के तहत मजदूरों को 120 दिन का रोजगार देना सुनिश्चित करने की बात की। उन्होंने पपलोग ड्राइविंग स्कूल के बेहतर उपयोग और सैनिक अकादमी खोलने का भी आग्रह किया। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-truck-union/ उन्होंने अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं और एंबुलेंस सुविधा को सुदृढ़ करने आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने धर्मपुर और संधोल को नगर परिषद बनाने तथा कमलाह में रोपवे प्रोजेक्ट लाने का प्रस्ताव किया।


इसके उपरांत सरकाघाट, मंडी और बल्ह क्षेत्र के विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विकासात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए विभिन्न प्रस्ताव दिए।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

7 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago