शिमला :- ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम का जायजा लिया : आदित्य नेगी

प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी जनमंच कार्यक्रम के तहत आगामी 3 अप्रैल को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम संबंधी तैयारियों का जायजा उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां लिया।

उन्होंने बताया कि  जनमंच कार्यक्रम के लिए रिज मैदान पर टेंट आदि लगाने तथा विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी व जागरूकता पहुंचाने के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं।

अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए तथा इस दौरान बनने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों तथा अन्य कार्यों के सफल संचालन के लिए परस्पर अधिकारियों से संवाद कायम कर कार्य की पूर्ति के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने  रिज मैदान पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह व उपमंडल अधिकारी शहरी मनजीत शर्मा तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

2 days ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

2 days ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

2 days ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago