शिमला : हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई का किया विरोध.

 हिमाचल प्रदेश महिला काँग्रेस ने  प्रदेश में बढ़ती महंगाई के विरोध मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से विधानसभा तक जोरदार धरना प्रदर्शन व विधानसभा का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि आज आम लोगों का जीवन दुभर हो रहा है। इस कमरतोड़ महंगाई से हिमाचल प्रदेश की जनता में त्राहि त्राहि हो रही है। प्रदेश सरकार का इस ओर कोई भी ध्यान नही है। उन्होंने कहा कि आज एक ओर जहां दैनिक उपयोग के खाद्यान्नों  के मूल्य आसमान छू रहें है वही आलू, प्याज व सब्जियों के मूल्य बढ़ने से इनकी पहुंच आम आदमी से बाहर होती जा रही है।

सरकार का इस मूल्य बृद्धि पर कोई नियंत्रण नही है। जैनब ने कहा कि वर्ष 2014 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 434 रुपये में उपलब्ध था जो अब 2021 में लगभग 932 रुपये में मिल रहा है। 2014 में पेट्रोल की कीमत 71.45 रुपये थी जो अब बढ़कर 100 रुपये हो गई है।  इसी तरह डीज़ल की कीमत आज 90 रुपये पार हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोगों की थाली से दालें भी गायब कर दी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली खाद्यान्न वस्तुओं के दाम बढा दिये गए हैं, जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय सस्ती दरों पर उपलब्धकरवाई जाती थी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना काल के दौरान आम लोगों को राहत देने की बजाए बस  किरायों में वृद्धि कर आम लोगों पर अनावश्यक बोझ डाला है। जैनब ने कहा कि प्रदेश मैं कानून व्यवस्ता चरमरा गई है आज देश व प्रदेश मैं कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है हर रोज महिलाओं के प्रति अत्याचार व बलात्कार  में बृद्धि हो रही हैं ।  इसी के साथ गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम,बढे बस किराए,बिजली,पानी की दरों में बढ़ोतरी से प्रदेश में आम महिला का घरेलू बजट भी पूरी तरह से बिगड़ता जा रहा है। आज इस महंगाई के दौर में लोगों का जीवन यापन बहुत कठिन होता जा रहा है।

एक ओर जहां कोविड 19 ने आम लोगों के जीवन पर व्यापक असर डाला है वही बढ़ती महंगाई से लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जैनब चंदेल ने कहा कि जनहित में प्रदेश सरकार को इस बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने के  लिए कड़े निर्देश दिए जाएं जिससे आम लोगों को इस महंगाई से राहत मिल सकें व लोगों का सरकार पर भरोसा कायम रहें।इस अबसर पर  कविता सिंह, प्रभा वर्मा, शांता राजता, कविता सिंह, पुष्पा शोभता,प्रेम लता ठाकुर, शशि ठाकुर, प्रभा पालसरा, पुष्पा कटोच, प्रभा वर्मा , बृंदा सिंह, वनीता वर्मा व अन्य प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन मे मौजूद थी।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago