Delegation of Hati Vikas Manch met the Governor
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में सिरमौर हाटी विकास मंच के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान करने के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
राज्यपाल ने कहा कि हाटी समुदाय ने अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को संबंधित प्राधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री छोटे समुदायों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हैं।
विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा ने कहा कि हाटी समुदाय को जनजातीय श्रेणी का दर्जा प्राप्त होने से भावी पीढ़ियां लाभान्वित होगी। उन्हांेने राज्यपाल को हाटी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी अवगत करवाया। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-hrtc-department/
इस अवसर पर सिरमौर हाटी विकास मंच ने राज्यपाल को पारंपरिक डांगरा और शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।
मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…
उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…
ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…