शिमला : राज्यपाल ने राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेंकर ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

राज्यपाल ने शहीदों को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि हमारे वीर सपूतों ने राष्ट्र की एकता और अखण्डता को बनाए रखा और देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मनिरीक्षण करने का अवसर देता है कि हम देश के विकास में कैसे अपना योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समृद्ध संस्कृति, उच्च परम्पराओं और नैतिक मूल्यों को अपनाकर देश को विश्व गुरू और एक नए भारत के स्वप्न को साकार करने में हम अपना योगदान दे सकते हैं। स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के आजादी के सपने को सही मायने में वास्तविक रूप इसी रूप में दिया जा सकता है।

उन्होंने राज्य के सर्वागींण विकास और प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्र और प्रदेश की प्रगति के लिए हम समपर्ण और प्रतिबद्धता के साथ अपना कत्र्तव्य निभायेंगे।

राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Mandi News:सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु”…

7 hours ago

Bilaspur News:कहलूर लोकोत्सव-2026 का हुआ भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त…

7 hours ago

Kinnaur News:शिपकिला में ‌‌ सीमा पार व्यापार जून 1, 2026 से आरंभ होगा

डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…

7 hours ago

Hamirpur News:विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

8 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

16 hours ago