शिमला : सरकार अपने चेहतों को पुनः रोजगार देकर बेरोजगार युवाओं के साथ एक बड़ा अन्याय-सुधीर शर्मा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह तीन उपचुनावों के दृष्टिगत अपने चहेतों को चोर दरवाजे से नोकिरियां दे रही है और सभी नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही है। सुधीर शर्मा ने उद्योग मंत्री  पर आरोप लगाते हुए कहा है कि औद्योगिक विकास निगम में धांधलियों के चलते एक उच्च पद पर नियुक्ति की गई है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार अपने चेहतों को पुनः रोजगार देकर बेरोजगार युवाओं के साथ एक बड़ा अन्याय कर रही है।उन्होंने कहा है कि इस प्रकार का अन्याय सहन नही किया जा सकता। सुधीर शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में लोगों के न्याय की लड़ाई लड़ रही है।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसे मुद्दे है जो सरकार की अकुशलता के कारण लोगों को भुगतनी पड़ रही है।

कोरोना के चलते प्रदेश में होटल व इससे जुड़े ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय पूरी तरह ठप्प पड़ा है।सरकार ने किसी भी वर्ग को कोई राहत नही दी है।उन्होंने निजी टंस्पोर्टरों को कोरोना काल मे शतप्रतिशत टेक्स छूट देने की मांग भी सरकार से की है।

सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि वह पेट्रोल डीजल पर से वेट कम कर लोगों को इसके बड़तें मूल्यों से कोई राहत दे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago