शिमला :- राज्यपाल ने आर्य (श्रेष्ठता) भारत पुस्तक का विमोचन किया

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में इंद्र सिंह डोगरा द्वारा लिखित पुस्तक आर्य (श्रेष्ठता) भारत का विमोचन किया। पुस्तक के माध्यम से लेखक ने भारतीय इतिहास के विभिन्न तथ्यों को उजागर करने का प्रयास किया है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह पुस्तक मुगल और अंग्रेजी सेनाओं के साथ विभिन्न संघर्षों में भारत के लोगों के बलिदान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती है।

उन्होंने कहा कि लेखक ने ऐतिहासिक तथ्यों को भूगोल के साथ सम्मिश्रित कर विश्वसनीयता सेे इस पुस्तक की रचना की है, जो दोनों के बीच के परस्पर संबंध को दर्शाता है। 

इंदर सिंह डोगरा बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में, वह भारतीय इतिहास संकलन योजना समिति, हिमाचल प्रदेश के गाइड भी हैं।

अध्यक्ष हिमफेड, गणेश दत्त, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल, राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

4 hours ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

6 hours ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

6 hours ago

Himachal News: उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्मीरपुर के मलपुर…

7 hours ago

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

2 days ago