शिमला : दिग्गज कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM वीरभद्र सिंह की हार्ट अटैक से निधन.

शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में लंबी बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया। पूर्व सीएम के निधन की पुष्टि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शिमला के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ जनक राज ने की। इससे पहले सोमवार को हार्ट अटैक आने के बाद वीरभद्र सिंह को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

23 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी के बाद यहां आने पर उन्हें फिर से सांस संबंधी दिक्कत शुरू हो गई। इसके बाद उन्हें फिर से आईजीएमसी में एडमिट कराया गया।  वीरभद्र सिंह को अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर के सपोर्ट पर रखा गया था और उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। यहां आने पर उन्हें फिर से सांस संबंधी दिक्कत शुरू हो गई। उन्हें 11 जून को फिर से कोरोना संक्रमण हो गया। हालांकि, फिर वह इससे उबर चुके थे।

वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और पांच बार लोकसभा सांसद भी चुने गए हैं वह सोलन जिले के अर्की से विधायक थे। वीरभद्र सिंह नौ बार विधायक रहे। साथ ही वह पांच बार सांसद भी चुने गए।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाली।

Recent Posts

Mandi News:सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु”…

11 minutes ago

Bilaspur News:कहलूर लोकोत्सव-2026 का हुआ भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त…

30 minutes ago

Kinnaur News:शिपकिला में ‌‌ सीमा पार व्यापार जून 1, 2026 से आरंभ होगा

डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…

49 minutes ago

Hamirpur News:विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

1 hour ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

9 hours ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

9 hours ago