शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया.

 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि छह दशक के राजनीतिक जीवन में वीरभद्र सिंह  अपने पीछे सेवा भाव की परम्परा की विरासत छोड़ गए है।

सोनिया गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा कि  छह बार मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए  वीरभद्र सिंह को कई पीढ़ी के दिग्गजों के साथ काम करने के अवसर प्राप्त हुए।

वीरभद्र सिंह अपने मिलन सार व्यक्तित्व व धरातल से जुड़े नेता के रूप में जाने जाते थे जिन्होंने अपनी प्रशासनिक कार्यकुशलता की वजह से लोगों में  सकारात्मक बदलाव लाये और इसी वजह से वह अंत तक जनता के दिलो के करीब रहें।

सोनिया गांधी ने कहा कि वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी के एक कदावर दिग्गज नेता थे और अंतिम समय तक कांग्रेस के प्रति समर्पित रहें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ साथ प्रदेश व देश को दिए उनके बहुमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

xsh_814e891

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से फोन पर बात की, अधिकारों के लिए मांगा सहयोग

किशाऊ बाँध पर बड़ी जीत के बाद सुक्खू सरकार ने बीबीएमबी एरियर को वापिस लेने…

5 days ago

Mandi News: स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई में 77.59 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा दो किलोग्राम चरस बरामद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 को आरंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा…

6 days ago

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…

2 weeks ago