Shimla : नशे के विरुद्ध जागरूकता में आगे आएं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश के राज्य आयुक्त अमरजीत शर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की।


इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छात्रों में चरित्र निर्माण और कौशल विकास के दृष्टिगत बेहतर कार्य कर रहा है और उनमें राष्ट्रीयता की भावना भी जगा रहा है। उन्होंने कहा कि रोवर्स (मेल स्काउट्स) एवं  रेंजर्स (फीमेल स्काउट्स) सामूहिक व व्यक्तिगत तौर पर निःस्वार्थ व समर्पण भाव से समाज की विभिन्न समस्याओं को सुलझाने के लिए कार्य कर रहे हैं।


श्री शुक्ल ने कहा कि आज नशा समाज में गंभीर समस्या बन रहा है जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। इस समस्या से निपटने के लिए संगठित तथा व्यक्तिगत तौर पर समर्पित प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़े शिक्षकों को नशे के विरुद्ध अभियान में और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों का नशे के विरुद्ध अभियान में छात्रों को जोड़ने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर, राज्य आयुक्त ने राज्यपाल को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का बैज लगाया। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-hotel-management/


निदेशक उच्च शिक्षा एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य आयुक्त अमरजीत शर्मा ने राज्यपाल को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य के 40 हजार स्काउट इस संस्था से जुड़े हैं तथा इसके ‘ओपन यूनिट्स’ भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंडी के रिवालसर में संगठन का प्रशिक्षण केंन्द्र भी स्थापित किया गया है।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

9 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

9 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

13 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

13 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

3 days ago