Shimla : मुख्यमंत्री ने कुल्लू तथा सिरमौर जिला के विधायकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

बैठक में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा

कुल्लू जिला

विधायक प्राथमिकता बैठक के दौरान मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि क्षेत्र के मुख्य पर्यटन स्थलों में पार्किंग की उचित व्यवस्था करना नितांत आवश्यक है। इससे न केवल यातायात के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी, बल्कि पर्यटकों को भी सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।


बंजार से विधायक सुरेंद्र शौरी ने अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए इको टूरिज्म आधारित पॉलिसी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए बंजार में पुलिस का ट्रैफिक विंग स्थापित किया जाना चाहिए।


आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने रघोपुर गढ़ के लिए रास्ते के निर्माण का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि बाघा सराहन-बठाड़ में टनल बनाने की आवश्यकता है, जिससे पर्यटकों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने किसानों के लिए दूध की दरों से संबंधित मामला भी उठाया।


इस पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार दुग्ध गतिविधियों को बढ़ावा देकर राज्य की आर्थिकी को संबल प्रदान करने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है।  


सिरमौर जिला
पच्छाद से विधायक रीना कश्यप ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने चूड़धार के लिए रोपवे निर्माण तथा शिरगुल मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतमाला योजना के तहत रोपवे निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा संपर्क सुविधाओं को सशक्त करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।


नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन के निर्माण का कार्य अति शीघ्र शुरू किया जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नाहन में पार्किंग निर्माण और सड़कों को सुदृढ़ करने का प्रस्ताव किया। उन्होंने भूमिहीन लोगों को दो-तीन बिस्वा योजना के तहत भूमि उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने सीमा क्षेत्रों में नशे और अवैध खनन पर चिंता व्यक्त की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इसके दृष्टिगत गंभीरता से विस्तृत कार्य योजना तैयार कर रही है।


रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नौहराधार या हरिपुरधार से रोपवे बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने रेणुका जी झील में गाद भरने का मामला भी उठाया। उन्होंने रेणुका डैम परियोजना में वन विभाग की स्वीकृतियां शीघ्र प्रदान करने तथा विस्थापितों की समस्या को सुलझाने का आग्रह भी किया।
पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल को जोड़ने के लिए इंटरस्टेट ब्रिज निर्माणाधीन है। हिमाचल प्रदेश की ओर इस पुल तक एक किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-green-state/ उन्होंने इसके दृष्टिगत प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने पांवटा विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या सुलझाने के लिए नए सब स्टेशन निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह भी किया।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago