शिमला : कांग्रेस सचिव वेदप्रकाश शर्मा ने राज्य सरकार के उस निर्णय पर आश्चर्य व्यक्त किया है जिसमें सरकार ने कोरोना महामारी के इस दूसरे दौर में सभी को खुली छूट दी है।

कांग्रेस सचिव वेदप्रकाश शर्मा ने प्रदेश सरकार के फैसले पर हैरानी जताई है जिसमें सरकार ने कोरोना महामारी के इस दूसरे दौर में सभी को खुली छूट दे दी है।उन्होंने कहा है कि एक तरफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ देश मे संभावित कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चिंतित है वही प्रदेश सरकार इसको लेकर पूरी तरह बेपरवाह नज़र आ रही है।

सरकार के पास इससे निपटने की अभी तक कोई योजना भी नही है।उन्होंने कहा है कि सरकार प्रदेश में लोगों की खुली आवाजाही से कोरोना की तीसरी लहर को न्योता दे रही है।वेद प्रकाश शर्मा ने कहा है की प्रदेश में दूसरी लहर में अन्य राज्यों की अपेक्षा यहां मृत्यु दर ज्यादा रही।उन्होंने कहा है कि कही अब तीसरी लहर ओर भयानक रूप न ले ले।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश इस समय कोरोना की गम्भीर चुनोतियों से गुज़र रहा है।सरकार के पास इससे निपटने के कोई कारगर उपाय नही है।लोग बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से चिंतित है।बढ़ते पेट्रोल व डीज़ल के दामों से महंगाई दिन प्रति दिन आसमां छू रही है।सरकार अपना खज़ाना भरने में लगी है।

वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह देश प्रदेश का दुर्भाग्य है कि आज लोगों को ऐसी निरकुंश सरकार का सामना करना पड़ रहा है जो लोगों की भावनाओं के विपरीत फैसले कर रही है।उन्होंने कहा कि न तो देश के किसानों की कोई बात नही सुनी जा रही है।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago