शिमला : कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व एमएलसी संजय दत्त का प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंचने पर जोरदार स्वागत.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव  व पूर्व एमएलसी संजय दत्त हिमाचल प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद अपना नया दायित्व संभालने हेतू 6 दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर आज यहां पहुंचे, जहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायको, प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, जिला व ब्लाक अध्यक्षों, अग्रणी संगठनोंव विभागों के प्रमुखों और पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठके करेगे।

आज प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पंहुचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

बाद में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के साथ एक विस्तृत बैठक में संजय दत्त ने संगठन और राजनैतिक परिपेक्ष में चर्चा के अतिरिक्त प्रदेश में कोविड़ की स्थिति और प्रदेश सरकार की इससे निपटने, विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी विफलताओं पर विशेष चर्चा की।

संजय दत्त ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहें कोविड़ राहत कार्यों की समीक्षा की, जो प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रमुख प्राथमिकता है और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की सलाह पर किये जा रहें है।

बाद में एआईसीसी सचिव पीसीसी अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास हॉली लॉज गए जहां उन्होंने प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह से भेंट कर वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना और उन्होंने वीरभद्र सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Share
Published by

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

1 day ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

1 day ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

1 day ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago