शिमला : कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की अध्यक्षता में कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में रिज मैदान पर धरना.

प्रदेश कांग्रेस ने आज किसानों व बागवानों के शोषण के खिलाफ  जिला शिमला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की अध्यक्षता में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में रिज मैदान पर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के आगे बैठ कर मौन धरना दिया।धरने में कांग्रेस अध्यक्ष राठौर के साथ जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा,जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी,महिला जिलाध्यक्ष वनीता वर्मा,शिमला ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कवंर,रोहड़ू ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला व कुसम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल इस धरने में बैठे। इस दौरान पत्रकारों से अनोपचारिक बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष राठौर ने भाजपा सरकार की किसान व बागवान विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा की केंद्र की हो या प्रदेश की भाजपा सरकार,दोनों को ही देश की कोई चिंता नही है।

Shimla: Under the leadership of Congress Committee Rural, under the leadership of Kuldeep Singh Rathore, dharna on the Ridge Maidan.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेब बागवानों की सबसे बड़ी आर्थिकी है।प्रदेश सरकार की उपेक्षा के चलते आज बागवानों की कमर टूट गई है।एक तरफ प्राकृतिक आपदा तो  दूसरी तरफ सरकार की बेरुखी से आज बागवान व किसान परेशान है।उन्होंने कहा कि सरकार ने बागवानों को आश्वासन दिया था कि इस बार कार्टन व ट्रे के मूल्यों में कोई बढ़ोतरी नही होगी,बाबजूद इसके मूल्यों में बढ़ोतरी की गई।उन्होंने कहा कि सेब के मूल्यों में एकाएक कमी आना सेब बागवानों के प्रति कोई बड़ा षड्यंत्र है।उन्होंने कहा कि अडानी लदानी के पास  ऐसे क्या मापदंड है जो उसने सेब के भाव 72 रुपये निर्धारित किये है।

उन्होंने कहा कि अडानी और लदानी बागवानों का खुल कर शोषण कर रहें है और सरकार ने अपनी मिलीभगत से इन्हें इसकी खुली छूट दे रखी है। राठौर ने कहा कि जब अडानी को प्रदेश में सरकार ने कॉल्ड स्टोर खोलने के लिए जमीन दी थी उस समय इन्हें इसके निर्माण में भारी सब्सिडी दी गई थी।सरकार ने इन्हें यह जमीन यह सोच के दी थी कि वह बागवानों के हितों की पूरी रक्षा करेंगे,पर आज यह भष्मासुर बन गए है।आज यह लोग बागवानों का खुलकर शोषण कर रहें है।उन्होंने कहा कि यह बागवानों से सस्ते दामों पर खरीद कर आगे डबल दामों पर बेच कर बड़ा मुनाफा कमा रहे है।

उन्होंने कहा कि इन्हें अपने मुनाफ़े से  कुछ भाग बागवानों को भी देना चाहिए।राठौर ने सरकार से जम्मू कश्मीर की तर्ज पर अच्छे सेब का एमएसपी,न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने की मांग दोहराई है।राठौर ने सरकार पर आरोप लगाया कि केसीसी के नाम पर किसानों बागवानों के साथ एक बड़ा धोखा किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि केसीसी के तहत जब कोई किसान या बागवान ऋण लेता है तो उसकी फसल का बीमा किया जाता है।उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा या नुकसान की भरपाई पर किसानों बागवानों को बीमा की कोई भी राशि नही दी जा रही है।उन्होंने कहा कि यह करोड़ो का फर्जीवाड़ा है जो किसानो व बागवानों के साथ किया जा रहा है।राठौर ने सरकार से मांग की किसानों व बागवानों को अडानी,अम्बानी, लदानी की लूट से बचाने के लिए हस्तक्षेप करें।उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही कोई प्रभावी कदम नही उठाये तो कांग्रेस को मजबूरन आंदोलन को उतरना पड़ेगा।

backup_0dff07

Recent Posts

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

5 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

6 days ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

7 days ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 week ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति के वैज्ञानिक अध्ययन के दिए निर्देश

सभी राज्य स्तरीय आपदा अनुसंधान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय केन्द्र के माध्यम से संचालित किए जाएंगे:…

2 weeks ago