Shimla Congress : पर्यटक बनकर हिमाचल आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के बड़े नेता

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी पर दिए बयान को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के महासचिव यशपाल तनाइक ने कहा है कि टूरिस्ट बनाकर तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के दूसरे बड़े नेता हिमाचल आ रहे हैं। जिन पर करोड़ों रूपए पानी की तरह बहाकर जयराम सरकार हिमाचल को कर्ज में डूबोने का काम कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब आधा दर्जन बार हिमाचल का दौरा कर चुके हैं, यहां की सेपू बड़ी और स्वादिष्ट व्यंजनों का गुणगान करने के सिवा उनके पास हिमाचल को देने के लिए कुछ भी नहीं रहता। इसी तरह भाजपा के अन्य नेता भी है जो कि हिमाचल आकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। अबकी बार भी नरेंद्र मोदी हिमाचल को निराश कर गए। मंडी में आयोजित युवा संकल्प रैली में उन्होंने  युवाओं की बेरोजगारी पर दो शब्द भी नहीं बोले और नहीं आसमान छूती मंहगाई पर वे कुछ बोल पाए। यही नहीं प्रधानमंत्री ने हिमाचल के लिए कोई कोई घोषणा नहीं की, जिससे जयराम सरकार जाते जाते भी कर्ज लेने से बच जाती।

यशपाल तनाइक ने कहा कि भाजपा नेत्री रश्मिधर सूद  प्रधानमंत्री को नरेंद्र मोदी शिव अवतार मानती हैं, https://www.tatkalsamachar.com/chief-election-commissioner/ जो कि पानी, बारिश और तुफान में  कहीं भी प्रकट हो सकते हैं। लेकिन ये शिव अवतार थोडी सी बारिश में मंडी में प्रकट नहीं हो पाए।  वर्चुअली प्रकट होकर उन्होंने  जुमलेबाजी कर हिमाचल की जनता को गुमराह करने का काम जरूर किया।

राहुल और प्रियंका पर दिए बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि इन नेताओं को अपनी पार्टी में तानाशाही नजर नहीं आ रही। मोदी और शाही की जोड़ी ने पार्टी के उन सम्मानित नेताओं को एक-एक कर पर हाशिए पर धकेला, जिन्होंने कभी भाजपा की नींव रखी थी। भाजपा में पूरी तानाशाही हावी है और सिर्फ और सिर्फ दो लोगों की पार्टी बनकर भाजपा रह गई है।

यशपाल तनाइक ने कहा कि भाजपा प्रदेश में अपनी हार को सामने देखकर बुरी तरह से बौखला गई है। इसलिए वह कांग्रेस के नेताओं पर इस तरह टिक्का टिप्पणी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि रश्मिधर सूद को अपनी डबल इंजन सरकार की चिंता करनी चाहिए जिसने देश और प्रदेश की जनता को मंहगाई, बेरोजगारी की गर्त में धकेलने में कोई कसर नही छोड़ी। उन्होंने कहा कि बेजीपी को हिमाचल की जनता उपचुनावों में  आईना दिखा चुकी है। अब विधानसभा चुनावों में हिमाचल की जनता इस पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है। 

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago