Kuldeep Singh Rathore has demanded action on the separatist threat
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अलगाववादी धमकी पर चिंता प्रकट करते हुए सरकार से ऐसी धमकियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।उन्होंने कहा है कि चूंकि यह देश प्रदेश व राजनेताओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला है इसलिए इए गम्भीरता से लेते हुए इसपर ठोस कार्यवाही करनी चाहिए।
राठौर ने आज यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले साल भी ऐसी ही एक धमकी प्रदेश को मिली थी,उस समय सरकार ने इन अलगाववादी नेताओं पर क्या कार्यवाही की उसे भी लोगों को बताया जाना चाहिए जिससे लोगों में कोई असुरक्षा की भावना ने फैले।उन्होंने कहा कि ठीक चुनावों से पहले इस प्रकार की धमकियां मिलना और इन तत्वों का एकाएक सक्रिय होना भी अपने आप मे कई प्रश्न पैदा करता है।
उन्होंने कहा कि देश का खुफिया तंत्र सरकार के हाथ मे होता है,ऐसे में वह क्या कर रहा है।राठौर ने कहा कि देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव मुद्दों पर आधारित नही रहें।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए चार उप चुनाव बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर लड़े गए थे,उसमे कांग्रेस को शानदार जीत हासिल हुई।
उन्होंने कहा कि जबकि पांच राज्यों में हुए चुनाव मुद्दों से हटकर छदम राष्ट्रवाद,सांप्रदायिकता पर लड़े गए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता और अंखडता के लिये अपने नेताओं महात्मा गांधी,इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के प्राणों की आहुति दी है इसलिए कांग्रेस कभी भी अपने इस रास्ते से भटकने वाली नही।राठौर ने देश मे बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरते हुए पूछा कि क्या कारण है कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए,जबकि प्रदेश में हुए उप चुनावों के तुरंत इनके मूल्यों में कटौती की गई थी।
उन्होंने कहा कि गत छह माह की तुलना में महंगाई की दर 9,3 से बढ़कर 44,97 प्रतिशत हो गई।इसी तरह जीवन रक्षक दवाइयों के मूल्यों में भी एकाएक बृद्धि हो रही है।उन्होंने कहा कि पांच दिनों में पेट्रोल डीजल 3,20 रुपये बड़े है।राठौर ने कश्मीर फ़ाइल फिल्म बारे जिसमे कश्मीर में पंडितों के पलायन को दर्शया गया है भाजपा सरकार का कांग्रेस को बदनाम करने की एक साजिश करार दिया।उन्होंने कहा कि जिस समय यहां से कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ था,उस समय केंद्र में वीपी सिंह की सरकार थी जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी व आडवाणी जैसे मंत्री थे।
उस समय जम्मू कश्मीर में उनके नेता जगमोहन सिंह वहां के राज्यपाल थे,ऐसे में इस पलायन के लिए कांग्रेस को किसी भी प्रकार से दोषी नही ठहराया जा सकता।उन्होंने कहा कि वैसे भी फ़िल्म कल्पना के आधार पर होती है।उन्होंने इस फ़िल्म के प्रचार लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि वह देश मे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहें हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही देश की एकता और अखंडता के लिये एकजुट होकर लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि कांग्रेस नगर निगम चुनावों को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व विकास के मुद्दों पर लड़ेगी।उन्होंने कहा कि आज केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और प्रदेश में भी।नगर निगम में भी भाजपा का ही कब्जा है,ऐसे में वह नगर निगम में सुविधाओं का अभाव व पैसे की कंगाली का रोना या सरकार से कोई मदद न मिलने का रोना नही रो सकते।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनावों में अपने मजबूत प्रत्याशी उतारेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी जीत का क्रम जारी रखते हुए शिमला शहर की समस्याओं दूर करेगी।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…