शिमला : मुख्यमंत्री ने 17 अग्निशमन वाहनों को रवाना किया.

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेश के विभिन्न भागों में स्थित अग्निशमन केंद्रों और उप-अग्निशमन केंद्रों के लिए अग्निशमन सेवाएं विभाग के 17 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि यह वाहन किन्नौर, माल रोड़ शिमला, पांवटा साहिब, बिलासपुर, कुल्लू, बद्दी, परवाणु, नालागढ़, ऊना और चम्बा के अग्निशमन केंद्रों, झंण्डुता और गोहर के उप-अग्निशमन केंद्र तथा जुब्बल, पतलीकूहल, संसारपुर टैरेस, पधर और जोगिन्द्रनगर की दमकल चैकी को प्रदान किए जाएंगे।


जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले तीन सालों के दौरान अग्निशमन वाहनों एवं अन्य उपकरणों की खरीद के लिए 21.26 करोड़ रुपये तथा अग्निशमन विभाग के विभिन्न भवनों के निर्माण के लिए 17.46 करोड़ रुपये व्यय किए हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर अग्निशमन सेवाएं उपलब्ध होंगी।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा, विशेष सचिव गृह राकेश शर्मा, निदेशक अग्निशमन सेवाएं विभाग एस.पी. सिंह, उप महा-आदेशक गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा अनुज तोमर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago