शिमला : मुख्य सचिव ने राज्य में स्थापित की जाने वाली विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

राज्य में शहरी गैस वितरण (सीजीडी), एथेनाॅल संयंत्र और अन्य परियोजनाओं की स्थापना के लिए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। यह बात मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आज यहां पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव तरुण कपूर के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान कही।


बैठक के दौरान जिला ऊना के जीतपुर बहेड़ी औद्योगिक क्षेत्र और सिटी गेट स्टेशन (सीजीएस) एवं मदर स्टेशन पर 125 केएलपीडी-1 जी एथेनाॅल संयंत्र की स्थापना पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने राज्य में सीजीडी, एथेनाॅल संयंत्र और  परियोजनाओं की स्थापना के लिए कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को इसे समय पर पूरा करने के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राज्य में रेल फेड डिपो स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के भी निर्देश दिए।


मुख्य सचिव ने कहा कि जिला ऊना में एथेनाॅल संयंत्र स्थापित करने के लिए जमीन की मंजूरी का मामला एकल खिड़की क्लीयरेंस बैठक में भेजा जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक गैस पाइप लाइन बिछाने के कार्य में तेजी ला  निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए कहा।


बैठक में हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पाेरेशन लिमिटेड, इंडियन आॅयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड और भारत गैस रिसोर्सेज लिमिटेड के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

backup_0dff07

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

12 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

1 day ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago