शिमला : मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए.

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश भर में स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा आयोजित की जाएगी। इस रथ यात्रा के दौरान प्रदेश में 51 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने सभी उपायुक्तों को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थान चिन्हित करने तथा जिले से सम्बन्धित विशेष आकर्षण थीम के आधार पर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान पूरे प्रदेश में लोगों इन कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा ताकि प्रदेशवासी राज्य की स्वर्णिम विकास यात्रा का सुखद अनुभव कर सकें।

tatkal samachar shimla – The Chief Secretary directed the Deputy Commissioners for the successful organization of the Golden Himachal Rath Yatra.


राम सुभग सिंह ने प्रदेश द्वारा कोविड टीकाकरण की पहली डोज़ लगाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर सभी उपायुक्तों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने इस अभियान को और समर्पण भाव से जारी रखने के निर्देश दिए।  
इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, निदेशक ग्रामीण विकास ऋग्वेद ठाकुर तथा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago