Shimla: Chief Minister released a book based on the life of Pandit Deen Dayal Upadhyay,
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर डाॅ. इन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा लिखित इदम राष्ट्राय इदम न मम पुस्तक का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक पाठकों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन एवं कार्यों के बारे में जानने व समझने का माध्यम बनेगी।
दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी होंगी उचित मूल्य की दुकानों पर उपलब्धः राजिंद्र गर्ग
लोगों को स्वास्थ्य के दृष्टिगत गुणवत्तायुक्त पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज यहां खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर सैम्पल लेकर गुणवत्ता की जांच के लिए भेजने के निर्देश भी दिए ताकि गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने खाद्य सामग्री की उपलब्धता की जानकारी लेकर उपभोक्ताओं को यथासमय राशन उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।
राजिंद्र गर्ग ने निगम के अधिकारियों को उचित उत्पाद दरें निर्धारित करने के साथ-साथ निगम का कारोबार बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि निगम लाभ अर्जित करने वाली संस्था बन सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिक से अधिक अस्पताल परिसरों में नागरिक आपूर्ति की दवाइयों की दुकानें खोलने के भी प्रयास किए जाने चाहिए।
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से चाय, शैंपू, बालों का तेल, साबून, टूथपेस्ट, इत्यादि प्रतिदिन इस्तेमाल की जाने वाली उपभोक्ता वस्तुएं बाजार दर से कम दरों पर उपलब्ध करवायी जाएंगी, जिससे निगम की आय में भी वृद्वि होगी।
इसके अतिरिक्त, आईसीआईसीआई बैंक के समन्वय से नागरिक आपूर्ति निगम के सभी गोदामों और कार्यालयों में टेली साॅफ्टवेयर इन्सटाॅल किया जाएगा ताकि स्टाॅक रसीद, लेखा और एकीकृत भुगतान की एक स्वचालित प्रणाली आरम्भ की जा सके।
प्रबंध निदेशक नागरिक आपूर्ति निगम ललित जैन ने निगम के कार्यों की प्रगति से सम्बन्धित प्रस्तुति दी और आय बढ़ाने के लिए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किए जा रहे विभिन्न नए प्रयासों की जानकारी प्रदान की।
बैठक में सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सी पालरासु, निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के.सी. चमन और निदेशक मण्डल की गैर-सरकारी सदस्य वीना ठाकुर भी उपस्थित थीं।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…