Chief Minister interacts with the beneficiaries of Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushal Yojana-- Delegation of Jubbal-Kotkhai region expressed gratitude to the Chief Minister
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत रोजगार प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण गरीब युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की है ताकि उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें और वे सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर सकें।
उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत में पंजीकरण करवाने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को विभिन्न व्यवसायों जैसे ब्यूटिशन, टेलरिंग, स्टोरेज आॅपरेटर, स्पा इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि योजना के अन्तर्गत अब तक 5320 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है जिनमें से 3021 युवाओं को रोजगार मिल चुका है। योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019-23 के लिए 22 हजार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों को इस योजना का और अधिक प्रभावशाली तरीके से प्रचार करने के निर्देश दिए ताकि अधिकतम ग्रामीण युवा इस योजना का लाभ उठा सकंे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की मासिक पत्रिका राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का भी विमोचन किया। इस पत्रिका को पंचायत स्तर पर जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विभिन्न हितधारकों में वितरित किया जाएगा।
जय राम ठाकुर ने योजना के लाभार्थियों को टी-शर्ट, टोपी और मास्क वितरित कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए।
सचिव ग्रामीण विकास और पंचायती राज संदीप भटनागर, निदेशक ग्रामीण विकास और पंचायती राज ऋग्वेद ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमाचल प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन अनिल शर्मा, मुख्य आॅपरेटिंग अधिकारी दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना हितेन्द्र शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.संख्याः 980/2021 शिमला 28 जुलाई, 2021
जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और राज्य भाजपा आईटी सेल के प्रभारी चेतन बरागटा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां भेंट की। उन्होंने हाल ही मेें क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न कार्यालय खोलने की घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जुब्बल और कोटखाई में दो उपमंडल कार्यालय (नागरिक) खोले गए हैं। यह अपने आप में ऐतिहासिक है कि एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में दो उपमंडल कार्यालय खोलने की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि इससे न केवल लोगों के समय और धन की बचत होगी बल्कि उनकी शिकायतों का शीघ्र निवारण भी हो सकेगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के लोगों की मांग पर कोटखाई में खंड विकास कार्यालय और कलबोग में उप तहसील खोले जा रहे हैं ताकि क्षेत्र के लोगों के विकास और प्रशासनिक कार्यों को उनके घर-द्वार के निकट जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि रोहड़ू और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों की नौ नई पंचायतों को पंचायत भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के टिक्कर में अग्निशमन उप-केंद्र्र भी स्थापित किया जा रहा है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने जुब्बल और कोटखाई क्षेत्रों के लोगों की मांगों को हमेशा प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है।
मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह जुब्बल कोटखाई क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए हमेशा प्रयासरत रहे और इस क्षेत्र मे दो एसडीएम कार्यालय, बीडीओ और निर्वाचन क्षेत्र में अन्य कार्यालयों के खुलने से उनका सपना साकार होगा।
मुख्यमंत्री ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों से आगामी उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को अपना समर्थन देने का आग्रह किया ताकि क्षेत्र में विकास की गति को निर्बाध रूप से जारी रखा जा सके।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने क्षेत्र के लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश भाजपा आईटी सेल के प्रभारी चेतन बरागटा ने मुख्यमंत्री का जुब्बल एवं कोटखाई में दो एसडीएम कार्यालय, कोटखाई में बीडीओ कार्यालय, कलबोग में उप तहसील और टिक्कर में अग्निशमन उप-केंद्र्र के अलावा क्षेत्र में अन्य कार्यालय खोलने की घोषणाओं के लिए धन्यवाद दिया।
एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, जुब्ब्ल-कोटखाई भाजपा मण्डल के अध्यक्ष गोपाल जबैईक, मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी, प्रधान, उप-प्रधान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…