Chief Minister listens to Mann Ki Baat program
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के ड्रीमलैड होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी, दूरदर्शन नेशनल और दूरदर्शन न्यूज के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करते हैं।
उन्होंने कहा कि 3 अक्तूबर, 2014 को इसका पहला अंक प्रसारित होने के बाद से यह कार्यक्रम देश के लोगों के पसंदीदा कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम को देश की जनता का बहुत प्यार मिल रहा है। इसके पश्चात जय राम ठाकुर ने शहर के जाखू वार्ड का दौरा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली का हिस्सा बनने के लिए लोगों को निमंत्रण दिया।
केंद्र में एनडीए सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक रिज मैदान में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने लोगों से इस मेगा इवेन्ट को सफल बनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के समारोह के लिए हॉलीलॉज जाकर सांसद प्रतिभा सिंह को भी निमंत्रण दिया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा नेता सुरेन्द्र ठाकुर, दीपक और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…