Shimla : भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा लाभार्थियों को 327 करोड़ रुपये के लाभ प्रदान

परिवहन एवं उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। 

बिक्रम सिंह ने बोर्ड के अधिकारियों को सभी निर्धारित लक्ष्यों को निश्चित अवधि में पूर्ण करने और योजनाओं को प्रभावी तरीके से कार्यान्वित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बोर्ड के पास 4,01,537 पंजीकृत लाभार्थी हैं, जिन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनवरी, 2018 से 30 जून, 2022 तक वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में 2,72,739 कामगार पंजीकृत किए गए हैं। इस अवधि के दौरान लाभार्थियों के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 327 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि पंजीकृत अविवाहित लाभार्थी के विवाह के लिए बोर्ड द्वारा 51 हजार रुपये तथा विवाहित लाभार्थी के दो बच्चों के विवाह के लिए 51-51 हजार की सहायता राशि प्रदान की जाती है। वर्तमान सरकार द्वारा इस योजना के तहत 19037 लाभार्थियों को लगभग 77 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। 

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत पंजीकृत सदस्यों के दो बच्चों की पढ़ाई के लिए भी सहायता राशि प्रदान की जाती है। https://www.tatkalsamachar.com/usa-alerts-southkorea/ इसके तहत सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान 97,256 पंजीकृत सदस्यों को लगभग 120 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। 

उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा पंजीकृत लाभार्थियों को पेंशन सुविधा, दिव्यांगता पेंशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, हॉस्टल सुविधा सहित अनेक योजनाओं के तहत सहायता प्रदान की जाती है। 

बैठक में सचिव श्रम एवं रोजगार अक्षय सूद, सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिले राम, अवर सचिव अनिल कटोच, सहायक नियंत्रक भारत भूषण, कार्यकारी अधिकारी अविनाश लौ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

2 days ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

2 days ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

2 days ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago